{"_id":"17067b4357bbc3f0408f0f4468230d25","slug":"arrested-with-13-kg-hemp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 किलो गांजे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 किलो गांजे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की सीआईए यूनिट ने 13 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस अन्य दो आरोपियों से भी उसके नेटवर्क को जोड़ रही है।
विज्ञापन
देर रात सूचना मिली कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गांजे की सप्लाई होने वाली है। सीआईए टीम ने साढ़े तेरह किलो गांजा ले जा रहे युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के नुहान निवासी रामकरण के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह पुराने गुड़गांव के अलावा आसपास के गांवों में गांजे की सप्लाई करने जा रहा था। साथ ही दिल्ली समेत आसपास के एरिया से गांजा लाकर छोटी पुड़िया बना बेचने की बात भी कबूली। गौरतलब है कि शुक्रवार को पकड़े गए दो तस्करों ने भी पुलिस के सामने यही बात कबूली थी। इस खुलासे के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन