{"_id":"5edc8573ec834416d760a222","slug":"arrested-on-the-orders-of-adg-after-the-complaint-of-tamper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में शोहदे की 71 शिकायतें, एडीजी के आदेश पर केस, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में शोहदे की 71 शिकायतें, एडीजी के आदेश पर केस, दबोचा
Sun, 07 Jun 2020 11:43 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:43 AM IST
सार
- विमेन पॉवर लाइन 1090 में शुरू हुई महिला अपराध से संबंधित मामलों पर कार्रवाई
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
विस्तार
ठाकुरगंज के मधवापुर निवासी लक्ष्मीकांत (28) ने महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के मामले में सारी हदें ही पार कर दीं। उसके खिलाफ पिछले दो साल में परेशान महिलाओं व लड़कियों ने विमेन पॉवर लाइन 1090 पर 71 शिकायतें दर्ज कराई गईं लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थी। एडीजी नीरा रावत ने जब यह केस देखा तो हैरान रह गईं और उसकी तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने छेड़छाड़, जानमाल की धमकी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एडीजी नीरा रावत ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि शोहदा निजी कार चलाता है और बीते दो साल में उसने कई लड़कियों व महिलाओं से अश्लील हरकतें की हैं। वह अपने मोबाइल नंबर से महिलाओं को कॉल व मेसेज कर और व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा था। पीड़िताओं ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन शोहदे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उलटा शोहदा शिकायत करने पर महिलाओं-लड़कियों से गाली-गलौज करता था और उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। इस जानकारी के बाद उन्होंने तत्काल ठाकुरगंज पुलिस को शोहदे को पकड़ने के आदेश दिए।
विज्ञापन
एडीजी ने बताया कि लक्ष्मीकांत महिलाओं और लड़कियों को वीडियो कॉल करके अपने दोस्तों को दिखाकर उन्हें बदनाम भी करता था। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं लक्ष्मीकांत ने किसी महिला या लड़की को ब्लैकमेल तो नहीं किया? एडीजी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत महिलाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ या हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विमेन पॉवर लाइन 1090 की टीम को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
हमीरपुर में पति-पत्नी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हमीरपुर जिले में रविवार को कोरोना के दो मरीज और बढ़ गए। जिले में सरीला तहसील के वीरा गांव निवासी पति-पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से घर लौटे थे। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। एक्टिव केस 10 हैं। तीन मरीज ठीक हो चुके हैं।