फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arpit palace Hotel owners and managers will face face to face inquiry

करोल बाग होटल हादसा : होटल मालिक व प्रबंधकों से होगी आमने-सामने पूछताछ

Mon, 18 Feb 2019 06:44 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Arpit palace Hotel owners and managers will face face to face inquiry
अर्पित पैलेस होटल - फोटो : अमर उजाला

करोल बाग के होटल अर्पित अग्निकांड मामले में पुलिस ने होटल मालिक राकेश गोयल से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया है। गोयल को कतर से लौटने पर शनिवार रात को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पहले से गिरफ्तार महाप्रबंधक राजेंद्र व प्रबंधक विकास को भी अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों की रिमांड दो दिन बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष राकेश गोयल को पेश कर छह दिन का रिमांड मांगा गया। पुलिस ने कहा कि जिस होटल में हादसा हुआ था, उसका मालिक राकेश गोयल है। इस होटल में कई अनियमितताएं हैं और उनकी अलग-अलग विभाग जांच कर रहे हैं। इस मामले की गहराई से जांच के लिए राकेश गोयल से पूछताछ करना बेहद जरूरी है।  
विज्ञापन


अदालत के समक्ष दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में महाप्रबंधक राजेंद्र व प्रबंधक विकास से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं। इन तीनों आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ करनी है। इसलिए इन दोनों आरोपियों का रिमांड भी बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने राजेंद्र व विकास का रिमांड रविवार को दो दिन के लिए बढ़ा दिया। वहीं राकेश से भी पूछताछ के लिए भी दो दिन का रिमांड दिया। अब तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed