फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Around Hindon Airport people are prohibited from coming on rooftops and windows Due to security

G20: हिंडन पर ऐसी सुरक्षा कि खिड़की से झांक नहीं सकते, छत पर जा नहीं सकते; कई को पड़ोसी के घर जाना होगा बाथरूम

Thu, 07 Sep 2023 04:48 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Sep 2023 04:48 PM IST
सार

पुलिस की ओर से कहा गया है कि तीसरी मंजिल पर कोई निर्माण शुरू न करें और सात से 10 के बीच कोई अपनी छत पर न चढ़े। इस दौरान कुछ घरों में लोगों से यह भी पूछा गया कि पुलिसकर्मी उनके छतों पर रुककर निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
Around Hindon Airport people are prohibited from coming on rooftops and windows Due to security
जी20 बैठक के दौरान छतों और खिड़कियों पर जाने पर रोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हिंडन एयरपोर्ट के 200 मीटर के दायरे में तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। साथ ही जीडीए और एयरपोर्ट प्रबंधक ने एयरपोर्ट की ओर कुटी गांव के मकानों की खुलने वाली खिड़की और रोशनदान को बंद करा दिया है, जबकि कुछ घरों के ओपन एरिया को बंद करने में सक्षम नहीं होने की रिपोर्ट लगाई गई थी। 

विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव निवासी सुनील ने बताया कि चार दिन पूर्व कुछ पुलिसकर्मी आए थे, जिन्होंने एयरफोर्स के जरिए विदेशी मेहमानों के आने की जानकारी दी। इसके साथ ही कहा कि तीसरी मंजिल पर कोई निर्माण शुरू न करें और सात से 10 के बीच कोई अपनी छत पर न चढ़े। इस दौरान कुछ घरों में लोगों से यह भी पूछा गया कि पुलिसकर्मी उनके छतों पर रुककर निगरानी करेंगे। गांव के अन्य निवासी सुरेंद्र का कहना है कि पुलिस की टीम द्वारा घरों में रहने वाले लोगों की संख्या और पुरुषों की पूरी आईडी एवं आधार कार्ड की कॉपी जमा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि उन लोगों को केवल यही कहा गया कि विदेशी मेहमान आ रहे हैं, जिसकी सुरक्षा के लिए यह सारी कार्रवाई चल रही है। लोगों को खिड़की बंद करने और सात सितंबर की शाम से छतों पर न जाने के लिए कहा गया है। एयरपोर्ट के ठीक बराबर में बने कई मकानों में छत पर बाथरूम बने हुए हैं, पुलिस प्रशासन ने उन्हें 8 से 10 के बीच इस बाथरूम की बजाय नीचे अथवा पड़ोसी का बाथरूम प्रयोग करने को कहा है।

विज्ञापन

व्यवस्थाएं अभी तक अधूरी, मेहमानों के स्वागत बोर्ड के पीछे जमा है नाले का गंदा पानी
जी-20 सम्मेलन को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर निगम, जीडीए और आवास विकास परिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारी काम में जुटे हैं। हालांकि अभी काम पूरा नहीं हो सका है, एयरपोर्ट परिसर में ही जंगलनुमा घास उगी हुई हैं और यहां पेटिंग का भी काम पूरा नहीं हो सका है। एयरपोर्ट से निकलते हुए सड़क के दोनों ओर स्वागत के बोर्ड लगाए गए हैं लेकिन इन बोर्ड के बीच जमा गंदा पानी अभी भी नहीं निकाला जा सका है। जी-20 रूट की जो सड़क है वह दो विभाग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम के अंतर्गत आती है। 

हिंडन एयरपोर्ट से दिल्ली वजीराबाद रोड तक जाने वाली सड़क की दोनों लेन का पुनर्निर्माण करा दिया गया है। एयरपोर्ट से लेकर एयरफोर्स गोल चक्कर तक का काम अधूरा है। यह हिस्सा पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा मशीन से सड़क बनाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग के हिस्से में रंगाई और डिवाइडर में पौधारोपण का काम शुरू नहीं हुआ है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी का कहना है कि महज दस फीसदी काम बचा हुआ है जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed