फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Around 8.8 million elderly people in the country suffer from dementia.

Delhi NCR News: देश में लगभग 88 लाख बुजुर्ग डिमेंशिया से ग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सही समय पर केवल 10 प्रतिशत में ही हो पाती है पहचान
विज्ञापन

अल्जाइमर दिवस के अवसर पर एम्स और एआरडीएसआई की ओर से हुआ चर्चा का आयोजन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में मौजूदा समय में लगभग 88 लाख बुजुर्ग डिमेंशिया से ग्रस्त हैं लेकिन केवल 10 प्रतिशत का ही सही निदान हो पाता है। देरी से या गलत निदान के कारण रोगी और उनके परिवार समय पर देखभाल और हस्तक्षेप से वंचित रह जाते हैं। अगर सही समय पर इसकी पहचान हो जाए तो जीवनशैली में सुधार जैसे धूम्रपान व अत्यधिक शराब से परहेज, नियमित शारीरिक गतिविधि और मधुमेह-उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों का प्रबंधन, डिमेंशिया के जोखिम को 40 प्रतिशत तक किया जा सकता है।
यह जन जागरूकता और सुलभ निदान सेवाओं की तत्काल जरूरत को उजागर करता है। यह जानकारी एआरडीएसआई दिल्ली चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने दी। वह अल्जाइमर दिवस के अवसर पर एम्स न्यूरोलॉजी एवं एनाटॉमी विभाग और एआरडीएसआई दिल्ली चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चर्चा कर रही थी। चर्चा की थीम डिमेंशिया के बारे में पूछें, अल्जाइमर के बारे में पूछें रही। इसका उद्देश्य लोगों को डिमेंशिया बीमारी के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन



इस दौरान त्रिपाठी ने कहा कि डिमेंशिया के बारे में पूछना ही समझने की दिशा में पहला कदम है। ऐसे में लोगों को इस बार में खुलकर बात करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि रोग की पहचान न केवल उसके फैलने की प्रगति को धीमा करती है, बल्कि प्रभावित मरीजों के लिए सम्मान और जीवन को अच्छा रखने में अहम भूमिका अदा करती है। इस अवसर पर प्रोफेसर रीमा दादा ने बताया कि पंचवटी, तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित डेकेयर सुविधा शहर के चुनिंदा केंद्रों में से एक है, जो मौजूदा समय में 11 डिमेंशिया रोगियों को सहायता प्रदान कर रहा है। यहां रोगियों को घर से सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां फिजियोथेरेपी और रचनात्मक कार्य के चलते परिवारों के लिए जीवन रेखा साबित हो रहा है व बुजुर्गों की जीवन गुणवत्ता में सुधार ला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed