{"_id":"59673d7b4f1c1b2b0c8b4ae5","slug":"army-transfer-racket-case-lt-col-rs-moni-and-alleged-middleman-gaurav-kohli-sent-to-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में ट्रांसफर, पोस्टिंग रैकेट मामला: लेफ्टिनेंट कर्नल और दलाल को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में ट्रांसफर, पोस्टिंग रैकेट मामला: लेफ्टिनेंट कर्नल और दलाल को भेजा जेल
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 13 Jul 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में ट्रांसफर पोस्टिंग रैकेट मामले में गिरफ्तार लेफ्टिनेंट कर्नल व बिचौलिए को दिल्ली की एक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथन सुब्रमणि मोनी और दलाल गौरव कोहली को 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
बता दें कि मोनी और गौरव को 2 जून को गिरफ्तार किया था। गौरव की निशानदेही पर मोनी के सरकारी निवास से दो लाख रुपये भी बरामद किए थे। सीबीआई का आरोप है कि सेना में ट्रांसफर पोस्टिंग का रैकेट चल रहा है। सैन्य कर्मी मोटी घूस देकर मनचाही जगहों पर तबादला करवाते हैं। इसी कड़ी में बीएसओ एस. सुभाष ने मनचाही जगह तबादले के लिए गौरव को पांच लाख रुपये दिए थे। इन दोनों को पुरुषोत्तम ने मिलवाया था।
विज्ञापन
गौरव ने 1 जून को दो लाख रुपये सुब्रमणि मोनी को उनके नगला देवता स्थित सरकारी आवास पर दिए। वह घूस देकर बाहर निकला, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने सुब्रमणि मोनी के घर से घूस के दो लाख रुपये भी बरामद करवाए। इसके बाद दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Army transfer racket case: Lt Col RS Moni and alleged middleman Gaurav Kohli sent to judicial custody till 22nd July by a Delhi court
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017विज्ञापन