लूट की कहानी सादिक की जुबानी: ज्वेलर शॉप में घुसे पांच नकाबपोश बदमाश, शटर गिराया...महिला ग्राहक को बंधक बनाया
राजधानी दिल्ली में लूट की एक वारदात ने सबको चौंका दिया है। नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलर की दुकान में घुसकर डकैती की। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित चांद बाग इलाके में रविवार शाम हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर की दुकान में डकैती डाली। बदमाशों ने अंदर घुसते ही दुकान का शटर गिराकर ज्वेलर और एक ग्राहक को बंधक बना लिया।
लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए। क्राइम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने ज्वेलर सादिक (27) के बयान पर डकैती का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की जा रही है।
पीड़ित ने बताया है कि दुकान में रखा करीब 30 लाख का सोना और छह लाख रुपये बदमाशों ने लूटे हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि गली नंबर-4, चांद बाग इलाके में सादिक का ज्वेलरी का शोरूम है। शाम करीब चार बजे वह दुकान पर मौजूद थे। उनकी दुकान पर एक महिला ग्राहक भी मौजूद थी।
इसी बीच पांच नकाबपोश बदमाश वहां दाखिल हो गए। फिलहाल चार टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। बदमाश लोनी की ओर भागे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi : विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पेश होगा स्कूल फीस नियंत्रण बिल; राजनीतिक घमासान के पूरे आसार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.