फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Armaan Ali accused of shooting a minor girl arrested by Delhi Police

दिल्ली में भी 'दुमका कांड': छात्रा ने बात नहीं की तो अमानत अली ने मार दी गोली, गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2022 03:26 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 01 Sep 2022 03:26 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इसके बाद उसने छात्रा की जान लेने का फैसला कर लिया और अपने सहयोगियों बॉबी और पवन से संपर्क किया। घटना के समय पीड़ित छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी जब आरोपियों ने उसे रोक कर गोली मार दी।

विज्ञापन
Armaan Ali accused of shooting a minor girl arrested by Delhi Police
आरोपी अमानत अली पुलिस गिरफ्त में - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा को 25 अगस्त को गोली मारने के आरोपी अमानत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में थी। छात्रा ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इसके बाद उसने छात्रा की जान लेने का फैसला कर लिया और अपने सहयोगियों बॉबी और पवन से संपर्क किया। घटना के समय पीड़ित छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक कर गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा गली नंबर 6 ए, ई-ब्लॉक में रहती है। वह अपने भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। 25 अगस्त को दोपहर में छात्रा अपनी मां व छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। जब वह बी-ब्लाक में मकान नंबर 15 के सामने पहुंची तो तभी दो युवक पैदल आए और उसे पीछे से गोली मार दी। छात्रा वहीं गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक कुछ दूरी पर खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अरमान अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था।

झारखंड के दुमका में भी ऐसा ही एक मामला देशभर में सुर्खियों में है। वहां भी एक नाबालिग छात्रा ने एक सिरफिरे से बात करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बाद में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहरुख को कड़ी सजा दिलवाने के लिए देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

आधी रात को डरकर उठ जाती है पीड़िता

किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के बारे में बताया कि वह इतनी डरी हुई है कि आधी रात को उठती है, घबरा जाती है। मुझे पता चला कि मास्टरमाइंड अली, कोई उसे अमानत अली कहता है, कोई अरमान अली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, मैं पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन जाऊंगा।

उन्होंने आगे कहा कि युवक ने 3-4 महीने पहले सोशल मीडिया पर मेरी बेटी से दोस्ती की थी, उसकी ID फर्जी थी। हमें इसके बारे में जुलाई में पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed