{"_id":"5c7b1171bdec2273a5197fda","slug":"aqua-line-metro-will-now-be-available-in-10-minutes-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कल से 10 मिनट में मिलेगी ग्रेनो मेट्रो, एक्वा लाइन की फ्रीक्वेंसी में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कल से 10 मिनट में मिलेगी ग्रेनो मेट्रो, एक्वा लाइन की फ्रीक्वेंसी में हुआ बदलाव
Sun, 03 Mar 2019 04:57 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 03 Mar 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Aqua Line Metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो भले ही खाली दौड़ रही है, लेकिन यात्रियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुबह-शाम पीक टाइम में प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मेट्रो के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार से हर 10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाई जाएगी।
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के मुताबिक पिछले दिनों समीक्षा बैठक के दौरान फ्रीक्वेंसी को लेकर मंथन किया गया था। फिलहाल, 15 मिनट के अंतराल में मेट्रो सेवा उपलब्ध है। पीक टाइम में स्टेशनों पर यात्रियों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है।
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक हर 10 मिनट के अंतराल में मेट्रो सेवा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी। 4 मार्च से यह बदलाव होने जा रहा है। शनिवार और रविवार नॉन पीक टाइम के शेड्यूल पर मेट्रो का परिचालन किया जाएगा।