फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI reached moderate category due to increase in wind speed in Delhi

Delhi:लोगों ने मध्यम श्रेणी की वायु गुणवत्ता में ली सांस, कई इलाकों की हालत अब भी खराब; जानें क्या है एक्यूआई

Sat, 14 Dec 2024 10:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Dec 2024 10:38 PM IST
सार

दिल्ली में लोगों ने मध्यम श्रेणी की वायु गुणवत्ता में सांस ली। लोगों को दो दिन बाद प्रदूषित हवा से राहत मिली है। हवा की गति और दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। 

विज्ञापन
AQI reached moderate category due to increase in wind speed in Delhi
दिल्ली की सुधरी हवा - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में शनिवार को लोगों ने मध्यम श्रेणी की वायु गुणवत्ता में सांस ली। लोगों को दो दिन बाद प्रदूषित हवा से राहत मिली है। हवा की गति और दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया। इसमें 24 घंटे के भीतर 69 सूचकांक की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ी है।

विज्ञापन


सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार(आज) रात के समय कुहांसा छाया रहेगा। आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। ऐसे में अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार ही बना रहेगा। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवाएं पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे हल्का कोहरा रहा, जबकि शाम को हवा की चाल और कम होकर आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई।
विज्ञापन


19 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में रहा एक्यूआई
बवाना, मुंडका, जहांगीरपुरी सहित 19 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। जबकि अशोक विहार, डीटीयू, चांदनी चौक समेत 18 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। मिक्सिंग डेप्थ 800 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4900 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 1800 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-193
ग्रेटर नोएडा-134
गुरुग्राम-116
नोएडा-112
गाजियाबाद-103
फरीदाबाद-----90

(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed