फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI News Delhi remained third most polluted city in country on Wednesday

Delhi NCR AQI: देश में तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा दिल्ली, लगातार 7वें दिन भी एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में

Wed, 20 Nov 2024 07:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Nov 2024 07:06 PM IST
सार

Delhi NCR AQI Today: बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 419 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी में है। इसमें बुधवार के मुकाबले 41 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई।

विज्ञापन
AQI News Delhi remained third most polluted city in country on Wednesday
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी दशाओं के बदलने से दिल्ली के लोगों को कोहरा और स्मॉग की मार झेलनी पड़ रही है। बीते सात दिन से राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है। आबोहवा में जहर घुल गया है। इससे लोगों की सांसें उखड़ रही हैं। यही नहीं, लोगों के सीने में जलन, सांस लेने में तकलीफ और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में भी चुभन हो रही है। वहीं, बुधवार को लगातार सातवें दिन हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 419 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी में है। इसमें बुधवार के मुकाबले 41 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। देश में दिल्ली तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार रह सकती है। वहीं, सुबह के समय धुंध के साथ स्मॉग छाए रहने की आशंका है।

विज्ञापन

इसके अलावा, पालम एयरपोर्ट में सुबह आठ बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। जो सुधरकर सुबह 9 बजे 700 मीटर हो गई। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट पर भी दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। जो उसके बाद सुधरकर सुबह साढ़े सात बजे 600 मीटर हो गई। इससे सड़कों पर आवाजाही पर असर पड़ा। सुबह से लेकर रात तक स्मॉग की चादर छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही हल्का स्मॉग छंटने लगा। इसके बाद शाम ढ़लने के साथ ही एक बार फिर स्मॉग की चादर छाने लगी। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, लोग सड़कों पर मास्क लगाते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर को 2, 146 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई
डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 19.64 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.846 फीसदी रही। जबकि, 19 नवंबर को 2, 146 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। इससे प्रदूषकों के कण और संघन हो गए। बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है। इसके बावजूद भी प्रदूषण की कमी में कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। जिम्मेदार एजेंसियां व विभाग बेखौफ है।

विज्ञापन

शनिवार को हो सकता है हवा में सुधार
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशाओं की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। ऐसे में हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। इस दौरान घने से घना कोहरा छाने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान हैं।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई 

-दिल्ली - 419

-गुरुग्राम - 374

-गाजियाबाद - 328

-ग्रेटर नोएडा - 304

-नोएडा - 304

-फरीदाबाद - 259
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज

-वजीरपुर - 458

-बवाना - 455

-रोहिणी - 453

-मुंडका - 452

-अशोक विहार - 449

-जहांगीरपुरी - 447

-आनंद विहार - 444
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

बीते छह दिनों में दिल्ली का एक्यूआई 

14 नवंबर - 426

15 नवंबर - 402

16 नवंबर - 435

17 नवंबर - 452

18 नवंबर - 494

19 नवंबर - 460

20 नवंबर - 419

सीजन की सबसे ठंडी सुबह, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पहुंचा

राजधानी में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण सामान्य से एक डिग्री कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बुधवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही। 

धिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज हुआ था। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। इधर, 23 से 25 नवंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, लेकिन इसका असर पहाड़ों तक ही सीमित रहेगा।

मैदानी इलाकों में हल्का असर पड़ेगा। 23 नवंबर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सुबह व शाम के समय धुंध व कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed