फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI in Delhi is expected to reach very poor category by Saturday

Delhi Pollution: गंभीर श्रेणी की दहलीज पर पहुंची आबोहवा, AQI 386 दर्ज; आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी

Wed, 15 Jan 2025 10:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:43 PM IST
सार

सुबह के समय आसमान में घनी धुंध के साथ स्मॉग की मोटी चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी महसूस हुई।

विज्ञापन
AQI in Delhi is expected to reach very poor category by Saturday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से आबोहवा गंभीर श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 111 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


सुबह के समय आसमान में घनी धुंध के साथ स्मॉग की मोटी चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। ऐसे में लोग अपने घरों से मास्क पहनकर बाहर निकले। सबसे अधिक परेशानी सांस के मरीजों और बच्चों को हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक वेंटिलेशन इंडेक्स 700 घन मीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 2000 घन मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। साथ ही, मिक्सिंग डेप्थ 950 मीटर दर्ज की गई। वहीं, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, शुक्रवार को हवाएं उत्तर दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल छह किमी प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय स्मॉग के साथ हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------386
गाजियाबाद-----316
नोएडा--------285
गुरुग्राम-------270
ग्रेटर नोएडा----222
फरीदाबाद-----196
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed