फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI crossed 300 in most areas of Delhi on Friday air will remain in very poor category till Monday

दिल्ली की हवा खराब है: अधिकतर इलाकों में AQI 300 पार, अगले तीन दिन सासों पर संकट; NCR में यहां की वायु स्वच्छ

Fri, 12 Jan 2024 06:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 06:28 PM IST
सार

Delhi-NCR Air Pollution: सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 237 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 322, गाजियाबाद में 309, नोएडा में 298 व फरीदाबाद में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
AQI crossed 300 in most areas of Delhi on Friday air will remain in very poor category till Monday
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की गति बढ़ने व दिशा बदलने से प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार दर्ज किया है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें गुरुवार के मुकाबले आठ सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही धुंध के साथ घना कोहरा देखने को मिला। दिन के समय हल्की धूप खिली। 27 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। तीन इलाकों में खराब व एक इलाके में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को औसतन चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा ओर से चली। वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। गति चार से आठ किमी रहने के आसार है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति चार से दस किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरपुरी रहा सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें जहांगीरपुरी में 391 एक्यूआई रहा। आनंद विहार में 388, नेहरू नगर में 387, पूसा में 381, विवेक विहार में 380 व मुंडका में 379 सूचकांक दर्ज किया गया। तीन इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। नजफगढ़ में 294, डीटीयू में 264, दिलशाद गार्डन में 250 व एक इलाके लोधी रोड़ में 107 मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

गुरुग्राम की हवा रही सबसे साफ
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 237 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 322, गाजियाबाद में 309, नोएडा में 298 व फरीदाबाद में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed