फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Approval for transplanting 40 trees near RK Ashram Metro Station

Delhi NCR News: आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास 40 पेड़ों के ट्रांसप्लांट की मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
-आदेश में डीएमआरसी को लाइन-8 पर आरके आश्रम स्टेशन के पास क्रॉसओवर निर्माण के लिए 14 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की इजाजत दी गई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली वन विभाग ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास निर्माण कार्य के लिए कुल 40 पेड़ों को ट्रांसप्लांट (स्थानांतरित) करने की अनुमति दी है। यह मंजूरी दिल्ली मेट्रो के फेज-IV प्रोजेक्ट के तहत दी गई है। आदेश में डीएमआरसी को लाइन-8 पर आरके आश्रम स्टेशन के पास क्रॉसओवर निर्माण के लिए 14 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की इजाजत दी गई। विभाग ने साइट निरीक्षण के बाद यह अनुमति दी। साथ ही, डीएमआरसी को 140 नए पौधे लगाने का निर्देश दिया गया, जो हटाए जाने वाले पेड़ों की संख्या से 10 गुना है। इसके लिए 7.98 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा कराई गई।




आदेश में बॉक्स पुशिंग शाफ्ट बनाने के लिए 26 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की अनुमति दी गई। शुरुआत में 33 पेड़ों की पहचान की गई थी, लेकिन निरीक्षण के बाद 7 पेड़ों को बचा लिया गया। इस मामले में डीएमआरसी को नरेला डीएसआईआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में 260 पौधे लगाने और सात साल तक उनकी देखभाल करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए 14.82 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा की गई। दोनों अनुमतियां दिल्ली प्रिजर्वेशन ऑफ ट्रीज एक्ट के तहत दी गई हैं। विभाग ने शर्त रखी है कि ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों की जियो-टैगिंग की जाएगी, नियमित प्रोग्रेस रिपोर्ट दी जाएगी और सभी न्यायालय निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article