{"_id":"380506d452bc2813981f0fa8b51600f0","slug":"apply-online-at-gda-housing-scheme-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDA की हाउसिंग स्कीम में ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GDA की हाउसिंग स्कीम में ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
फाइलों में हेरफेर कर संपत्तियों को ठिकाने लगाने वाले जीडीए बाबुओं, प्रापर्टी डीलर और बिल्डरों के खेल पर नकेल कस गई है। स्वतंत्रता दिवस पर मधुबन-बापूधाम योजना में लांच होने वाली 96 मिनी एमआईजी फ्लैट्स की स्कीम के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के साथ ही अपनी फोटो भी स्कैन कर अपलोड करनी होगी। जीडीए इसी फोटो का आवंटन पत्र, रजिस्ट्री से लेकर सभी जगह इस्तेमाल करेगा। ऐसा करने वाला जीडीए प्रदेश का पहला प्राधिकरण बना है।
विज्ञापन
जीडीए वीसी प्राधिकरण से जुड़े सभी कामों में पारदर्शिता लाने के लिए नए-नए उपायों को अपना रहे हैं। इसी कड़ी में अब आवंटन में पारदर्शिता की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
पूर्व में योजना लांच करता तो फार्म खरीदने के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता था। फार्म भरने के बाद फिर से बैंक में ही जमा करना पड़ता था।
इस दौरान फार्म खरीदने और जमा करने के लिए भारी भीड़ होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।