{"_id":"6a8af96b0cddc6cf8d04e846","slug":"apply-by-the-24th-for-the-first-round-of-mbbs-admission-counseling-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151832-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमबीबीएस दाखिले की पहली काउंसलिंग के लिए 24 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमबीबीएस दाखिले की पहली काउंसलिंग के लिए 24 तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। नीट यूजी 2026 में सफल अभ्यर्थी 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अब तक काउंसलिंग शुल्क के रूप में 2,500 रुपये जमा नहीं किए हैं, वे भी 24 अगस्त तक शुल्क जमा कर सकते हैं। इसी अवधि में उपलब्ध मेडिकल कॉलेजों के लिए अपनी पसंद के विकल्प भी भरे जा सकते हैं। संबंधित मेडिकल कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पहली काउंसलिंग का परिणाम 25 अगस्त को घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी और आवश्यक निर्देशों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है। एमबीबीएस में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी ipu.ac.in और ipu.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।