फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application for Haj pilgrimage starts from 10 October

दिल्ली: हज यात्रा के लिए 10 अक्टूबर से आवेदन शुरू, नकवी बोले- पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Fri, 04 Oct 2019 09:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 04 Oct 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Application for Haj pilgrimage starts from 10 October
हज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि इस बार हज यात्रा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल कर दी गई है। दस अक्तूबर से लेकर 10 नवंबर तक लोग हज के लिए आवेदन कर सकेंगे। हज-2019 के पूरा होने और अगले हज की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद नकवी ने कहा, इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन/डिजिटल होगी।

विज्ञापन


नकवी ने कहा, हज यात्रियों को ई-वीजा सुविधा दी गई है। मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है। अगले साल से 22 जगहों से हज यात्रा पर जाया जा सकेगा। इन जगहों से करीब दो लाख भारतीय मुसलमान इस पवित्र यात्रा पर जा सकेंगे। हज समूह संगठन एक नवंबर से एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साल 2020 के लिए जो महिलाएं बिना मेहरम के आवेदन करेंगी उन्हें लॉटरी प्रणाली से अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि इस साल यात्रा पर लगने वाले जीएसटी दर को 18 से घटाकर पांच फीसदी की गई, जिससे मुसाफिरों को 113 करोड़ रुपये की बचत हुई। इसके अलावा मदीना में ठहरने में 100 सऊदी रियाल कम लगे जिससे 3000 करोड़ रुपये बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed