फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   appeal filed to register fir against delhi health minister satyendar jain

केजरीवाल के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए याचिका दायर, पढ़ें क्या है मामला

Sat, 06 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
appeal filed to register fir against delhi health minister satyendar jain
satyendar jain - फोटो : अमर उजाला

सड़क और नालों के निर्माण का ठेका देने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शख्स ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है।

विज्ञापन



याचिका में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। तीस हजारी अदालत के महादंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा के समक्ष गैर सरकारी संगठन रोड एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन के राहुल शर्मा ने यह याचिका दायर की।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि पीडब्ल्यूडी ने सड़क और नालों के निर्माण के लिये 120 से अधिक निविदाएं निर्धारित दरों से तकरीबन 60 फीसदी कम राशि पर दीं। याची के अधिवक्ता ए आर एम पांडेय ने कहा कि यह करीब 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और एक गहन साजिश है। अधिकारियों ने करदाताओं की गाढ़ी मेहनत की कमाई लूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में सड़क और नालों के निर्माण का ठेका देने में कथित अनियमितताओं के लिये सत्येन्द्र जैन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।


याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को मुकरर्र की है। अगली सुनवाई पर अदालत मामले में तय करेगी कि एफआईआर दर्ज की जाएगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed