फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apex has a lift down again

एपेक्स में लिफ्ट हुई फिर खराब

Tue, 13 Oct 2015 08:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
Apex has a lift down again

सेक्टर-3 स्थित एपेक्स सोसायटी में लिफ्ट गिरने का सिलसिला जारी है। 15 दिन में दूसरी बार लिफ्ट खराब होने से लोगों में दहशत है। मंगलवार को ए ब्लाक की लिफ्ट में फिर खराबी आ गई।

विज्ञापन


लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से तेज आवाज के साथ 20 वें फ्लोर पर पहुंच गई। घटना के समय लिफ्ट में कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे ऊपर की मंजिल से एक रेजिडेंट्स नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट से बाहर निकले। उसके बाद लिफ्ट बंद हो गई। इसी दौरान लाइट चली गई। जब बिजली आई तो लिफ्ट तेजी से ऊपर चली गई।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि लिफ्ट की स्प्रिंग टूट गई, लिफ्ट तो ऊपर चली गई, लेकिन लिफ्ट के नीचे का हिस्सा वहीं ग्राउंड फ्लोर पर ही रह गया। घटना के बाद से लोगों में बिल्डर व मेंटेनेंस एजेंसी के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजिडेंट गौरव सेठी ने बताया कि लिफ्ट अभी शुक्रवार की शाम ही ठीक हुई थी। एक दिन चलने के बाद रविवार को मेंटेनेंस के लिए इसे फिर बंद कर दिया गया। सोमवार से लिफ्ट चलनी शुरू हुई थी।


उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुई वह रेजिडेंट के ऑफिस जाने व बच्चों के स्कूल जाने का समय है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।

एपेक्स ग्रुप के एमडी सतनाम सिंह का कहना है कि लिफ्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी गई है। लिफ्ट में खराबी के बारे में सूचना मिलते ही फौरन मेंटेनेंस एजेंसी को ठीक करने के लिए कहा गया है।

मरम्मत का कार्य चल रहा है। साथ ही बार-बार खराबी आने के लिए मेंटेनेंस कंपनी को बिल्डर की ओर से लताड़ भी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed