फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apartment contaminated water supply, many children sick.

अपार्टमेंट में हो रही दूषित पानी की सप्लाई, कई बच्चे हुए बीमार

Sun, 21 Feb 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Apartment contaminated water supply, many children sick.

सेक्टर-53 कंचनजंगा अपार्टमेंट में दूषित पानी की सप्लाई अभी तक बंद नहीं हुई। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


दूषित पानी पीने से कई बच्चे बीमार हैं, जबकि 1 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। अभिभावकों को बच्चों की परीक्षा की तैयारी की चिंता सता रही है।

रविवार को प्राधिकरण की तरफ से सप्लाई होने वाले पानी के टैंकर की संख्या में भी कमी कर दी। सिर्फ 2 ही टैंकर पानी के लिए भेजे गए।

खरीदनी पड़ रही पानी की बोतल

Apartment contaminated water supply, many children sick.

अपार्टमेंट में करीब 1 हजार बच्चे रहते हैं। इनमें से 20 फीसदी बच्चे बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं। इनमें से कई बच्चों की दूषित पानी पीने से तबीयत खराब है।

इससे उनके अभिभावकों की चिंता शुरू हो गई है कि कहीं बच्चे की परीक्षाओं की तैयारी पर प्रभाव न पड़ जाए। तबीयत खराब होने से बच्चे पढ़ तक नहीं पा रहे।

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि पहले 20 रुपये में पानी की बोतल मिल रही थी, लेकिन अब अपार्टमेंट में पानी की बोतल की मांग देखते हुए सप्लाई करने वाले शख्स ने 25 रुपये की एक बोतल कर दी है। यहीं नहीं प्राधिकरण की तरफ से रविवार को 2 टैंकर ही पानी भेजा गया। ऐसे में मजबूरी में लोगों को ज्यादा पानी की बोतल खरीदनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed