{"_id":"5cdca824bdec22075d239a09","slug":"aparajita-100-million-smiles-programme-of-amar-ujala-in-indus-valley-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के संयमित इस्तेमाल की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के संयमित इस्तेमाल की सलाह
Thu, 16 May 2019 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 May 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एसपी क्राइम एके सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं ने भी एसपी क्राइम से कई सवाल किए। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
इससे पहले स्कूल की डायरेक्टर निहारिका सिंह व प्रिंसिपल शिखा शर्मा ने एसपी क्राइम का स्वागत किया। एसपी क्राइम ने बच्चों से कहा कि भविष्य में भी साइबर क्राइम बढ़ने की संभावनाएं हैं। सभी चीजें ऑनलाइन हो रही हैं और एक क्लिक पर उपलब्ध हैं। इस कारण थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल सही परिप्रेक्ष्य में करें। सोशल नेटवर्किंग साइट को संयमित तरीके से इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि बैंक खाते और एटीएम का डिटेल्स किसी को भी न दें। जहां भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें, वहां सजग रहें। बैंक कभी भी आपसे फोन पर जानकारी नहीं मांगते हैं। एटीएम से पैसे निकालने में भी सतर्क रहें।
विज्ञापन
जिस एटीएम पर गार्ड उपलब्ध हो, वहां से पैसे निकालने का प्रयास करें। बिना गार्ड वाले एटीएम से पैसे निकालने से बचें। ऐसे एटीएम पर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की आशंका बनी रहती है। कार्यक्रम में करीब तीस से अधिक छात्र-छात्राओं ने एसपी क्राइम से सवाल किए।
छात्र-छात्राओं ने कहा...
साइबर अपराध से बचने के लिए कई टिप्स दिए गए। यह मेरे काम आएगा। मुझे कार्यक्रम से व्यक्तिगत तौर पर काफी लाभ हुआ है।
श्रद्धा, छात्रा
सोशल साइट के ग्रुप एडमिन के बारे में जानकारी मिली कि अगर गलत पोस्ट करने वालों पर बगैर ग्रुप एडमिन के कार्रवाई हो सकती है।
अभिषेक, छात्र
मुझे साइबर ट्रोल करने वालों के बारे जानने की जिज्ञासा थी, ट्रोल करने वाले आपके विचार पर हमला करते हैं। आप उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।
-निशांत, छात्र
एटीएम से पैसे निकालने की जानकारी कार्यक्रम में मिली। यह बहुत अच्छा था। अब मैं पैसे निकालने जाऊंगी तो इन टिप्स का ध्यान रखूंगी।
- सौदामिनी, छात्रा