फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anything controversial writing on social media will could be harmful

सोशल मीडिया पर कुछ भी विवादित लिखने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Mon, 03 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 03 Jul 2017 09:41 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर विवादित बयान दिया तो फंसेंगे
-जिले में बनेगा प्रदेश का पहला बार रूम, आईटी एक्ट की धाराओं में होगी कार्रवाई

विज्ञापन
anything controversial writing on social media will could be harmful

विस्तार

सोशल मीडिया पर विवादित बयान पोस्ट करने वाले लोगों पर सख्ती करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रदेश का पहला वार रूम कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा। इसमें आईटी के जानकार विवादित कमेंट्स पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


आए दिन व्हाट्स ऐप, फेसबुक या ट्विटर पर विवादित मुद्दों पर बयानबाजी हो रही है। ऐसा करने से पहले लोग यह भी नहीं सोच रहे है कि समाज पर इसका क्या असर पड़ेगा। ऐसे में लोग धार्मिक मुद्दों पर भी विवादित बयान देने से भी नहीं  चूक रहे।
विज्ञापन


कई बार सोशल मीडिया पर कमेंट्स से माहौल खराब हो चुका है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर एक बार रूम बनेगा। इसकी शुरुआत गौतमबुद्ध नगर से होगी। अगर यहां ट्रायल सफल रहा तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी बार रूम बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैनात किए जाएंगे आईटी के जानकार

anything controversial writing on social media will could be harmful

इसके बाद विवादित बयानबाजी करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। बार रूम का नोडल अधिकारी जिला सूचना अधिकारी को बनाया जाएगा। बार रूम में आईटी के जानकार तैनात किए जाएंगे, जो विवादित कमेंट्स पर नजर रखेंगे।

साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं का भी प्रसार-प्रचार करेंगे, ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

बार रूम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बार रूम जल्द बनाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बार रूम को सफल बनाने के लिए एक आईटी कंपनी की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed