फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anuradha drama touched the hearts of the audience

Delhi NCR News: अनुराधा नाटक ने छुआ दर्शकों का दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कनुप्रिया थिएटर कंपनी ने शुक्रवार को अनुराधा नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक को देखकर रंग प्रेमी काफी प्रभावित हुए। नाटक का रूपांतरण और निर्देशन आक्शय यादववंशी ने किया। बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह प्रस्तुति सुप्रसिद्ध साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की रचना से प्रेरित रही। कथा की नायिका अनुराधा समाज की कठोर परंपराओं और विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करती नजर आईं। किशोरावस्था में विवाह न होने के कारण उसे सामाजिक तिरस्कार भी सहना पड़ा। परिवार की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और समाज के दबाव में वह एक उम्रदराज विधुर से विवाह करने को विवश होती है। इस बीच जमींदार का पुत्र विजय उसकी जिंदगी में आता है और यहीं से एक अधूरी प्रेमकथा शुरू हो जाती है। नाटक में कलाकारों के संवेदनशील अभिनय, सजीव मंच सज्जा और प्रभावशाली निर्देशन ने दर्शकों को बीते जमाने के बंगाल की सामाजिक सच्चाइयों से रूबरू कराया। प्रस्तुति के अंत में सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed