फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anupam kher says intolerant gang is back, on ramjas college and gurmehar matter

गुरमेहर कौर मामले पर लालू के बेटे ने किया कथित राष्ट्रवादियों पर हमला, BJP नेता ने दिया जवाब

Wed, 01 Mar 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
anupam kher says intolerant gang is back, on ramjas college and gurmehar matter
gurmehar kaur

रामजस कॉलेज में हुई हिंसक झड़प के बाद शहीद की बेटी के कैंपेन के खिलाफ चल रहे ट्विटरवार में अब लालू यादव के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कूद पड़े हैं। इससे पहले ट्विटरवार में अनुपम खेर भी कूदे।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'असहिष्णु गैंग वापस आग गया है, चेहरे वही हैं नारे बदल गए हैं।'


इस बहस में भाग लेने वाले अनुपम पहले कलाकार नहीं हैं। इस बहस में पहले ही जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी थी। जावेद ने गुरमेहर कौर की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाली पहलवान बबिता फोगाट और योगेश्वर दत्त का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद ने लिखा था कि, अगर कम पढ़े लिखे खिलाड़ी और पहलवान किसी शहीद की बेटी को ट्रॉल करते हैं तो समझ में आता है, लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों को क्या हो गया है।

योगेश्वर दत्त ने ऐसे द‌िया जवाब

anupam kher says intolerant gang is back, on ramjas college and gurmehar matter
gurmehar kaur - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर के इसी ट्वीट के बाद से ही उन पर पलटवार भी शुरु हो गए थे। बबिता ने जवाब दिया कि मैंने जब स्कूल देखा भी नहीं था तबसे भारत माता की जय बोल रही हूं। देशभक्ति किताबों से नहीं आती।

इसके बाद ओलंपियन पहलवान योगेश्वर ‌दत्त ने लिखा कि जावेद अख्तर जी आपने कविता-कहानी की रचना की तो हमने भी कुछ कारनामे कर छोटा ही सही भारत के लिए विश्व पटल पर इतिहास रचा है।

इसके साथ ही मधुरभंडारक ने भी जावेद अख्तर को अपने ट्वीट से जवाब दिया था।

कौन है गुरमेहर कौर?

anupam kher says intolerant gang is back, on ramjas college and gurmehar matter
gurmehar kaur - फोटो : सोशल मीड‌िया

गुरमेहर कौर का‌रगिल शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी है। रामजस कॉलेज में 22 फरवरी की हिंसक झड़प के बाद गुरमेहर ने फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बदलते हुए शांति बहाली की अपील के साथ ही एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चलाया था।

अपनी उस प्रोफाइल पिक में गुरमेहर ने लिखा था, 'मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है।' #StudentsAgainstABVP।

गुरमेहर की इसी पोस्ट के बाद से रामजस कॉलेज में उमर खालिद का मुद्दा कहीं गुम हो गया और सारा विवाद गुरमेहर पर आकर टिक गया। दरअसल उसने ये भी बताया था कि उसे सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद तो गुरमेहर का पिछले अप्रैल में डाला गया 36 प्लकार्ड्स वाला वीडियो भी सामने लाया गया और उसे ट्रॉल करना शुरु किया गया।

बता दें कि इस ‌वीडियो में उसने अपने पिता के शहीद होने और कई सालों तक मुस्लिमों व पाकिस्तान को लेकर अपनी नफरत और मां के समझाने के बाद उनमें आए बदलाव के बारे में बताया था।

इसी वीडियो के 13वें मैसेज में उसने लिखा था , मेरे पापा को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा है। इसी मैसेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर गुरमेहर को टारगेट किया जिसके बाद वो दिल्ली छोड़ने पर मजबूर हो गई।
 

 

 

 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed