फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anshuman topped in ca final result

उपलब्धि: सीए रिजल्ट में अंशुमन ने रौशन किया नाम

Thu, 16 Jul 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 16 Jul 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Anshuman topped in ca final result

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के रिजल्ट में गुड़गांव का अंशुमन सरोगी जिले में अव्वल रहा।

विज्ञापन


सीए के अंतिम वर्ष के ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के सभी विषयों में पास करते हुए अंशुमन ने कुल 800 अंक में से 533 अंक हासिल कर यह स्थान प्राप्त किया है।

आईसीएआई के गुड़गांव शाखा के वाइस चेयरमैन सीए प्रदीप लखानी ने बताया कि गुड़गांव से दोनों कैटेगरी में सफल होने वाले आठ छात्र हैं। जबकि ग्रुप-1 में 09 फीसदी और ग्रुप-2 में 17 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। सीपीटी का रिजल्ट 23 फीसदी रहा।

आईसीएआई के गुड़गांव शाखा से ग्रुप-1 में 389 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 35 छात्र सफल हुए। ग्रुप-2 में 472 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 82 छात्र सफल हुए।
विज्ञापन


सीपीटी में 757 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 171 छात्र सफल हुए। अंतिम वर्ष के ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के सभी आठ विषय में पास केवल आठ छात्र हुए। इनमें अंशुमन सरोगी (533), मृदुल (507), निखिल गुप्ता (449), अविनाश (438), नयन गुप्ता (430), कमल कुमार (423), शीतल (419) और दीप्ति अग्रवाल ने (407) अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशुमन ने ग्रुप-1 के पेपर-1 एडवांस अकाउंटिंग में 75, पेपर-2 मैनेजमेंट अकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल एनालिसिस में 64, पेपर-3 एडवांस ऑडिटिंग में 50, पेपर-4 कॉर्पोरेट लॉ एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस में 62 और ग्रुप-2 के पेपर-5 कॉस्ट मैनेजमेंट में 81, पेपर-6 मैनेजमेंट इंफोर्मेशन एंड कंट्रोल सिस्टम में 66, पेपर-7 डायरेक्ट टैक्स में 55 और पेपर-8 इनडायरेक्ट टैक्स में 80 अंक हासिल किए हैं। सभी सफल छात्रों को गुड़गांव के आईसीएआई शाखा ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed