फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anshu prakash appointed as new chief secretary of delhi without discussing state government

दिल्ली सरकार की सलाह के बिना अंशु प्रकाश बनाए गए प्रदेश के नए मुख्य सचिव

Sat, 02 Dec 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
anshu prakash appointed as new chief secretary of delhi without discussing state government
- फोटो : अमर उजाला

अंशु प्रकाश को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे एमएम कुट्टी की जगह लेंगे। अब तक वे ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने एग्मू (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम केंद्र शासित) काडर के 1986 बैच के अंशु प्रकाश की नियुक्ति के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सूत्र बताते हैं कि अंशु प्रकाश की नियुक्ति केजरीवाल सरकार की सलाह के बगैर की गई है। मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ मुख्य सचिव के संबंध देखना दिलचस्प होगा। अंशु प्रकाश की चुनौती यही होगी कि वह चुनी हुई सरकार और दिल्ली के नौकरशाही के बीच तालमेल बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी चुनौत‌ियां

anshu prakash appointed as new chief secretary of delhi without discussing state government
केजरीवाल - फोटो : ani

खासतौर से इसलिए कि अंशु प्रकाश के पूर्ववर्ती एमएम कुट्टी के साथ केजरीवाल सरकार के संबंध सामान्य नहीं थे। कई मौकों पर इनका टकराव सार्वजनिक भी हुआ था।

बताया जा रहा है कि कुट्टी की नियुक्ति के वक्त भी मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट से कोई सलाह नहीं ली गई थी। पूर्व मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया व केके शर्मा की नियुक्ति के वक्त ही मुख्यमंत्री की सुनी गई थी। दोनों के साथ केजरीवाल सरकार की रिश्ते भी सामान्य रहे थे।

इससे पहले मंगलवार को 1985 बैच के एमएम कुट्टी का तबादला केंद्रीय वित्त मंत्रालय में कर दिया गया था। इससे दिल्ली के मुख्य सचिव का पद खाली था। कुट्टी को पिछले साल नवंबर में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उनके तबादले के बाद मुख्य सचिव के लिए दौड़ तेज थी। बाजी 1986 बैच के एग्मू कॉडर के आईएएस अंशु प्रकाश ने मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed