फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   another road rage case in delhi broke backbone of man

कार टच होने पर रीढ़ की हड्डी तोड़ी

Thu, 09 Apr 2015 02:09 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
another road rage case in delhi broke backbone of man

राजधानी में रोजरेज का एक और मामला सामने आया है। खजूरी खास इलाके में कार टच हो जाने पर चार-पांच बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मैनेजर की पीट-पीटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। सब कुछ लोगों की भारी भीड़ के सामने हुआ।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित मणि भूषण करण (38) को कश्मीरी गेट स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इधर, खजूरी खास थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मणि भूषण करण परिवार के साथ ए-ब्लॉक, वेद विहार, लोनी में रहते हैं। वह, दुर्गापुरी चौक स्थित सिंह पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह अपनी आई-10 कार से पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध किया तो इस कदर की पिटाई

another road rage case in delhi broke backbone of man

इस बीच जैसे ही वह खजूरी खास चौक पर पहुंचे। उनकी कार एक पैदल जा रहे शख्स से टच हो गई। इस बात पर आरोपी मणि से बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर पास से तीन-चार लड़कों को बुला लिया।

आरोपियों ने मणि को कार से उतारकर लातों और घूंसों से बुरी तरह पीटा। हमले में मणि बेहोश हो गए। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बीच वहां से मणि का भाई बाइक पर गुजर रहा था। उसने भाई भारत भूषण को सड़क पर पड़ा हुआ देखा।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर हालत में मणि को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि मणि की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। परिवार पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगा रहा है। भारत का कहना है कि उनके भाई को डॉक्टरों ने छह माह बेड रेस्ट की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed