फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another FIR lodged by EOW against Amrapali Group

आम्रपाली समूह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एक और एफआईआर

Wed, 31 Jul 2019 11:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jul 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Another FIR lodged by EOW against Amrapali Group
फाइल फोटो
आम्रपाली ग्रुप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को धोखाधड़ी के एक और मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आम्रपाली के निदेशकों व अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट के नाम पर पैसा बटोरने के बाद ग्रुप के अधिकारियों ने मिशन कंप्लीशन के नाम पर भी पैसे बटोरे, लेकिन उन्हें अभी तक फ्लैट नहीं मिला। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर छानबीन के बाद बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी अधिकारियों से पूछताछ करेगी। मामले में कंपनी के तीन अधिकारी पहले ही जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि द्वारका निवासी अनुराग सहाय ने 16 मार्च को आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि आम्रपाली समूह ने 2013 में क्रिस्टल होम्स के नाम से सेक्टर-76 में एक प्रोजेक्ट लांच किया था। 

इसमें सिलीकॉन सिटी के नाम के एक प्रोजेक्ट में 2, 3 और 4 बीएचके फ्लैट देने का वायदा किया गया। दावा किया गया कि सिलीकॉन सिटी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। प्रोजेक्ट 48 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। लोगों ने आम्रपाली के इस प्रोजेक्ट में काफी फ्लैट बुक कराए। 

अनुराग ने भी इस सोसायटी में फ्लैट बुक कराया और आम्रपाली को 55 लाख रुपये दे दिए। कंपनी के अधिकारियों ने मिशन कंप्लीशन के नाम से खरीदारों से और पैसा बटोरा, लेकिन अब तक साइट पर फ्लैट बनना तो दूर, वहां  बिल्डिंग का ढांचा भी खड़ा नहीं हो सका है।

अनुराग ने आरोप लगाया कि कंपनी निदेशकों व बाकी अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर रकम को हड़पा। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा, पदाधिकारी शिव प्रिया, अजय कुमार, मोहित गुप्ता व अन्यों ने खरीदारों को झांसा देना शुरू कर दिया। 

हर बार नई तारीख बताकर उनसे रुपये एंठने का प्रयास भी होता रहा। आखिरी बार 2018 में फ्लैट देने का वायदा किया गया था, लेकिन आम्रपाली उसमें भी फैल रहा। अधिकारियों के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद छानबीन की गई। जांच के बाद इस संबंध में बुधवार को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed