फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another engineer neck cut due to Chinese manjha

चीनी मांझे से एक और इंजीनियर का गला कटा, अस्पताल में मौत से जूझ रहा पहला पीड़ित

Mon, 19 Aug 2019 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 02:04 AM IST
सार

-पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में चीनी मांझे से एक और इंजीनियर का गला कट गया
-घायल के परिवार में पत्नी पुष्पा और दो बच्चे हैं
-मांझा लिपटते ही रमन को गला कटने का एहसास हो गया

विज्ञापन
Another engineer neck cut due to Chinese manjha
चाइनीज मांझे से कटी गर्दन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में चीनी मांझे से एक और इंजीनियर का गला कट गया। पंद्रह अगस्त को स्कूटी से जाने दौरान वह मांझे के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उसी दिन पश्चिम विहार ईस्ट में एक सिविल इंजीनियर की मांझे के चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार दे रही है मांझा माफियाओं को श्रेय, विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल से की जांच की मांग
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल इंजीनियर रमन ओबरॉय सपरिवार शाहपुर इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी पुष्पा और दो बच्चे हैं। गत 15 अगस्त को रमन अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर फतेहनगर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी से घर वापस आ रहे थे। सेक्टर 11 रोहिणी जाने के लिए वह एलिवेटेड रोड फ्लाई ओवर से नीचे उतर रहे थे, तभी उसके गले में मांझा लिपट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि रमन ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और ब्लू टूथ गले में लगाया हुआ था। मांझा लिपटते ही रमन को गला कटने का एहसास हो गया। किसी तरह स्कूटी खड़ी कर वह सड़क पर गिर गए। गले से खून निकलने लगा, पत्नी ने अपना दुपट्टा रमन के गले में बांध खून रोकने का प्रयास किया। राहगीर वहां से सब देखकर भी निकलते रहे। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार ने चीनी मांझे पर लगाई रोक, तीन मौत के बाद लिया फैसला

इसी बीच पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल रमन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि उनके गले की नसें कट गई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रमन की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों ने मांझे की बिक्री पर प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed