फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Delhi government has imposed ban on Chinese string

दिल्ली सरकार ने चीनी मांझे पर लगाई रोक, तीन मौत के बाद लिया फैसला

Tue, 16 Aug 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
The Delhi government has imposed ban on Chinese string
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। चीनी मांझे से दिल्ली में तीन मौत हुई। जिसके चलते सरकार ने ये फैसला किया है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त से पहले चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने पर असमर्थता जाहिर की थी। जबकि पतंग का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों ने इस पर रोक लगाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि सरकार इसके लिए नोटिफिकेशन तैयार कर चुकी है लेकिन लागू तभी कर पाएगी जब उसपर उपराज्यपाल की मंजूरी मिलेगी।

दरअसल चाइनीज मांझा लोगों को घायल करने का कारण बन रहा है। इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक जनहित याचिका भी लगाई गई थी।

कुछ दिनों पहले दिल्ली-एनसीआर में एक व्यक्ति के बाइक चलाते समय गले में चाइनीज मांझा उलझ जाने से उसका गला कट गया और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed