{"_id":"5eaa1b7e8ebc3e90224c0ba0","slug":"another-bank-account-of-nizamuddin-markaz-detected","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन मरकज के एक और बैंक खाते का पता लगा, जांच धीमी पड़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन मरकज के एक और बैंक खाते का पता लगा, जांच धीमी पड़ने की आशंका
Thu, 30 Apr 2020 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज...
- फोटो : Amar Ujala
अपराध शाखा को निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज के एक और बैंक खाते का पता लगा है। तब्लीगी मरकज के नाम वाला यह खाता हमदर्द स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है। इस खाते से लगातार लेन-देन होता रहता था। अपराध शाखा ने इसकी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच को एक महीना होने जा रहा है, लेकिन अब तक मौलाना मोहम्मद साद के व्यक्तिगत नाम से कोई बैंक खाता नहीं मिला है। अधिकारियों के अनुसार, मरकज के बैंक खाते साद का बेटा व भतीजा देखते थे। ये दोनों ही साद के राजदार हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा दिल्ली में स्थित ट्रेवल्स एजेंट को वेरीफाई कर रही हैं कि उनके जरिये कितने जमाती विदेश गए थे और कब भारत आए थे। इसके अलावा, ट्रेवल एजेंट के जरिए अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि मरकज से लोग जमात के लिए टुकड़ियों में जाते थे। ये जहां जाते, वहां मजिस्दों में रहते और लोगों के घर खाना खाते थे। इस कारण प्रचार करने गए लोगों का खर्चा कम आता था। यह भी देखा जा रहा है कि धर्म के नाम पर आयकर विभाग से छूट ली जाती थी या नहीं।
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, जांच टीम के सिपाही के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिन पुलिस अधिकारियों को सेल्फ क्वारंटीन रहने को कहा गया है, उनमें सीनियर अफसर भी है। ऐसे में मरकज मामले की जांच धीमी होने की आशंका है।