{"_id":"6a298e9bf8fff51a3600675b","slug":"another-arrest-in-the-akki-don-murder-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140300-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अक्की डॉन हत्याकांड में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अक्की डॉन हत्याकांड में एक और गिरफ्तार
विज्ञापन
खजूरी खास में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या का मामला:
-उत्तर-पूर्वी जिला के एएटीएस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, गैंगवार में दिया गया वारदात को अंजाम, पुलिस को बाकी आरोपियों की तलाश
-26 मई की रात बदमाशों ने खजूरी खास के एफ-ब्लॉक में अक्की डॉन की गोलियां बरसाकर कर दी थी हत्या
हमले के बाद सभी आरोपी हो गए थे फरार, मामले में सलीम खान उर्फ मोटा पहले ही हो गया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 26 मई को राजा मेवाती उर्फ आकिब उर्फ अक्की डॉन (23) की गोली मारकर हत्या करने में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरमान उर्फ समीर (22) के रूप में हुई है। बदमाशों ने गैंगवार में अक्की डॉन की हत्या की थी। पुलिस ने मामले में 29 मई को एक मुख्य आरोपी सलीम खान उर्फ मोटा उर्फ फाइटर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल, दो मैग्जीन और तीन कारतूस बरामद हुए थे। अब पुलिस ने आरोपी फरमान के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 26 मई की रात बदमाशों ने खजूरी खास इलाके में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसको कई गोली मारी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच कचे बाद सलीम उर्फ फाइटर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि गैंगवार में चल रही रंजिश की वजह से अक्की की हत्या हुई। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। सलीम ने बाकी आरोपियों के नाम का खुलासा किया इस बीच लोकल पुलिस के अलावा एएटीएस आरोपी की तलाश में जुट गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी फरमान को मुस्तफाबाद इलाके से दबोच लिया। फरमान के खिलाफ यूपी और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं इनमें हत्या के प्रयास, गोकशी समेत अन्य मामले हैं। पुलिस आरोपी फरमान से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही थी।