{"_id":"5b5d9d9b4f1c1b19208b75c9","slug":"another-5-storey-building-leaning-in-shahberi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी में एक और 5 मंजिला इमारत झुकी, खाली कराया जा रहा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी में एक और 5 मंजिला इमारत झुकी, खाली कराया जा रहा घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में रविवार को एक रिहायशी व चिपियाना बुजुर्ग गांव में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग झुक गई। जमीन में पिलर धंसने के कारण ऐसा हुआ। प्राधिकरण ने दोनों बिल्डिंग को सील कर दिया है। साथ ही, आसपास के 10 से अधिक मकानों को भी खाली करवाया है।
विज्ञापन
शाहबेरी गांव की गली नंबर दो में 150 वर्ग मीटर के भूखंड पर रॉयल अपार्टमेंट नाम से पांच मंजिला बिल्डिंग बनी है। बिल्डिंग के एक फ्लोर पर दो फ्लैट हैं। फिलहाल, सात फ्लैट में परिवार रह रहे हैं। रविवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो बिल्डिंग झुकी हुई दिखी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बिल्डिंग में रहने वाले परिवारों को दी। परिवार के सदस्यों ने नीचे आकर देखा तो पिलर जमीन में धंसे हुए थे। पिलर करीब तीन इंच जमीन में धंस गए हैं। पास के एक मकान से बिल्डिंग की दीवार मिली हुई थी।
विज्ञापन
उनके बीच भी काफी फासला आ गया है। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना प्राधिकरण को दी। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम वहां पहुंची और बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित कर दिया।
शाम को प्राधिकरण ने वहां रहने वाले सभी सातों परिवार को बाहर निकालकर बिल्डिंग को सील कर दिया। वहीं, शाहबेरी से सटे चिपियाना गांव में भी पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग झुक गई।
यहां भी बिल्डिंग के पिलर जमीन में धंस गए हैं। प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को सील कर दिया। लोगों ने बताया कि बिल्डिंग काफी बन चुकी है। केवल अंदर का काम बाकी है। बिल्डिंग में अभी कोई परिवार शिफ्ट नहीं हुआ था।
आसपास के मकानों को भी खाली कराया
शाहबेरी गांव के रॉयल अपार्टमेंट के आसपास एक और दो मंजिल के मकान बने हुए हैं। प्राधिकरण ने आसपास के छह मकानों को खाली कराया है, ताकि अगर बिल्डिंग गिरती है तो उनको किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
वहीं चिपियाना में बिल्डिंग के आसपास के चार मकानों को खाली कराया गया है। मकान खाली करने के बाद लोग आसपास की बिल्डिंग में किराए पर चले गए हैं।
सात दिन में बिल्डिंग को ध्वस्त करने का नोटिस चस्पा
प्राधिकरण ने दोनों बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया है। बिल्डर को सात दिन के अंदर बिल्डिंग को गिराने का आदेश दिया है। वहीं प्राधिकरण ने बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से कार्रवाई करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।