फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anna Hazare pens letter to PM Modi, threatened another round of agitation in Delhi

लोकपाल नियुक्ति पर अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- क्या दोबारा शुरू कर दूं आंदोलन?

Wed, 30 Aug 2017 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
Anna Hazare pens letter to PM Modi, threatened another round of agitation in Delhi
अन्‍ना हजारे

लोकपाल की नियुक्ति को लेकर जनआंदोलन कर चुके समाजसेवी अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में अन्ना लोकपाल की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए वह फिर रामलीला मैदान में आंदोलन शुरू करेंगे। आंदोलन कब से शुरू होगा, चिट्ठी में इसका जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अपनी चिट्ठी में हजारे ने कहा कि उनका आंदोलन मोदी सरकार के खिलाफ होगा। क्योंकि तीन साल की सरकार के दौरान अब तक उन्होंने लोकपाल की नियुक्ति नहीं की। चिट्ठी के मुताबिक, अन्ना हजारे स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू कराने की भी मांग की। इस रिपोर्ट में किसानों के लिए खाद्य सुरक्षा और कल्याण की बात कही गई है।
विज्ञापन


पीएम के नाम चिट्ठी में अन्ना ने लिखा, 'भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए 6 साल पहले जनआंदोलन किया गया था। 6 साल बाद सरकार ने अब तक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कोई भी कानून नहीं बनाया।' अन्ना ने आगे लिखा, 'प्रधानमंत्री जी मैंने आपकी सरकार को तीन सालों में कई बार चिट्ठी लिखी, लेकिन न तो मुझे मेरी चिट्ठियों का कोई जवाब मिला और न ही आपकी सरकार ने कोई कदम उठाया।' 80 वर्षीय समाजसेवी अन्ना हजारे ने लिखा कि वह अपने आंदोलन की तारीख और जगह का खुलासा अगली चिट्ठी में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि अन्ना हजारे ने इसी साल मार्च में भी मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए वादे तो बहुत सारे किए, मगर उनपर अमल नहीं किया। अन्ना ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां भी लोकपाल नियुक्त नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकारें मोदी की बात पर पूरी तरह अमल नहीं कर रही। अन्ना के मुताबिक, आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता अब नहीं बचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed