{"_id":"571627354f1c1b7b7b8b45bc","slug":"anmol-wins-50-meter-pistol-shooting-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनमोल ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के शूटर अनमोल जैन ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। 50 मीटर फ्री पिस्टल में शानदार निशानेबाजी कर जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर आने का गौरव हासिल किया है। शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने अनमोल जैन व उसके परिजन, तथा उसके कोच राकेश सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
एनआरएआई ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रीय स्तर व इंटर नेशनल ट्राइल के मैचों की औसतन निकाली है। जिसकी लिखित घोषणा 18 अप्रैल को देर शाम की गई। जिसमें अनमोल जैन ने जूनियर वर्ग में देश में पहले स्थान पर आकर अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
शूटर अनमोल जैन की इस सफलता पर रावल ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशनस के चेयरमैन सीबी रावल ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जैन परिवार, बल्लबगढ़ शहर, हरियाणा प्रदेश व देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है।
विज्ञापन