{"_id":"56e561fe4f1c1b182d8b4568","slug":"anger-against-misbehave-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के साथ र्दुव्यवहार कर्मचारी ने जताया खेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के साथ र्दुव्यवहार कर्मचारी ने जताया खेद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Mar 2016 07:19 AM IST
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े
- फोटो : demo pic
सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत कर्मचारी द्वारा वाल्मीकि समाज की महिलाओं से दुव्र्यवहार व धक्का मुक्की करने का मामला रविवार को खत्म हो गया। रविवार को तिगांव में आयोजित महापंचायत में कर्मचारी ने खेद प्रकट किया और महिलाओं के इलाज का खर्च उठाना स्वीकार किया।
विज्ञापन
महापंचायत की अध्यक्षता शिवचरण तंवर ने की। वीर एकलव्य दल के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया ने महापंचायत को संबोधित करते हुए बताया कि गत 26 फरवरी को सेल्स टैक्स विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नानक द्वारा बाल्मीकि समाज की महिलाओं को सेल्स टैक्स विभाग के कार्यालय के सामने रेखा, मीना, सविता, राजेश्वरी, सरोज, राजवती, हरवती सहित दर्जनों महिलाओं को मांगों को लेकर ठेकेदारी के प्रथा के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन में जाने से रोका और उनके साथ गाली गलौच व धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार को कर्मचारी ने पंचायत में पहुंचकर व्यवहार पर खेद प्रकट किया।