फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anand Vihar Namo Bharat station gets IGBC Platinum rating

Delhi NCR News: आनंद विहार नमो भारत स्टेशन को आईजीबीसी प्लेटिनम रेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को आनंद विहार नमो भारत भूमिगत स्टेशन के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) की प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह रेटिंग आईजीबीसी द्वारा दी जाने वाली सर्वोच्च मान्यता है, जो परियोजना की पर्यावरणीय सततता और हरित निर्माण प्रथाओं को दर्शाती है।
विज्ञापन

आईजीबीसी की ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम रेटिंग के तहत आनंद विहार नमो भारत भूमिगत स्टेशन का मूल्यांकन छह श्रेणियों साइट चयन, जल और ऊर्जा दक्षता, सामग्री संरक्षण, आंतरिक पर्यावरण गुणवत्ता, तथा डिजाइन नवाचार में किया गया। इन सभी श्रेणियों में एनसीआरटीसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एनसीआरटीसी ने इस परियोजना में कई हरित उपाय अपनाए हैं, जिनमें कम कार्बन निर्माण तकनीक, ऊर्जा-कुशल प्रणालियां, प्राकृतिक वेंटिलेशन, और वर्षा जल संचयन प्रणाली शामिल हैं। वायडक्ट के नीचे की लैंडस्केपिंग निर्माण और संचालन के दौरान कार्बन फुटप्रिंट घटाने में मदद करती है। संस्थान ने सभी स्टेशनों, डिपो और आरएसएस को आईजीबीसी के साथ पंजीकृत किया है। एनसीआरटीसी का लक्ष्य है कि इसकी 70% ऊर्जा आवश्यकताएं नवीकरणीय स्रोतों से पूरी हों। अपनी सौर नीति के तहत, संगठन 15 मेगावाट पीक क्षमता की इन-हाउस सौर ऊर्जा उत्पादन योजना पर काम कर रहा है, जिसमें से 4.7 मेगावाट सौर ऊर्जा पहले से उत्पन्न की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed