{"_id":"5de259928ebc3e550265a9f6","slug":"anand-mahindra-hyderabad-case-tweet-mahindra-workshop-noida-sector-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya: आनंद महिंद्रा से शिकायत करने वाली लड़की को मिला आश्वासन, बाद में डिलीट किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#KabTakNirbhaya: आनंद महिंद्रा से शिकायत करने वाली लड़की को मिला आश्वासन, बाद में डिलीट किया ट्वीट
Sat, 30 Nov 2019 05:29 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 30 Nov 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और समाज हित को लेकर मुखरता से अपना पक्ष रखने वाले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हैदराबाद दुष्कर्म कांड के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है। इसके साथ ही उनकी ट्वीट का रिप्लाई कर उनके कार्यालय के कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला को भी आनंद महिंद्रा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दरअसल हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि ''इस हादसे से मुझे लगे सदमे को मेरे दुख और गुस्से के रूप में लिया जाए। मैं यह समझना चाहता हूं कि हम पूरे देश में, यौन उत्पीड़न और हिंसा की इस महामारी को कैसे रोक सकते हैं। हममें से हर कोई महिलाओं और बच्चों को शिकारियों से सुरक्षित कैसे महसूस करा सकता है? मुझे ऐसे विचार चाहिए, जो हम सभी को अधिक जवाबदेह बनाने में मदद करें।''
विज्ञापन
उनके इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अल्पना नाम की एक यूजर ने शिकायत किया कि नोएडा मेट्रो स्टेशन सेक्टर 15 के करीब उसका ऑफिस है, जहां थिएमे बिल्डिंग के ठीक बगल में महिंद्रा सर्विस सेंटर है। ऑफिस जाते समय सुबह बाहर खड़े सभी महिंद्रा मेकैनिक उसे घूरते, मुस्कुराते और कभी-कभी आपस में फुसफुसाते हैं। इससे कई बार वह असहज महसूस करती है।
विज्ञापन
उस लड़की के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर पूछा कि क्या वह गाजियाबाद की बात कह रही है? इसके साथ ही उन्होंने उस लड़की को इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप करने का आश्वासन भी दिया।
इसके बाद लड़की ने बताया कि यह नोएडा सेक्टर-2 का मामला है। वह वहां काम करने जाती है। उसने कहा कि मैं उन्हें कोई दोष नहीं दे रही हूं, लेकिन स्थिति असहज हो जाती है। हालांकि शनिवार शाम को शिकायत करने वाली लड़की ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।