फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anaj mandi Factory can still become volcano

अभी भी ज्वालामुखी बन सकती है फैक्टरी, ग्राउंड फ्लोर पर रखे हैं कई ट्रक गत्ते के कार्टन और डिब्बे

Tue, 10 Dec 2019 08:53 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
anaj mandi Factory can still become volcano
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
अनाज मंडी इलाके में मौत की फैक्टरी में अब भी इतना ज्वलनशील सामान पड़ा है, जिससे वह कभी भी ज्वालामुखी बन सकती है। मंगलवार को पुलिस ने छानबीन के लिए फैक्टरी का शटर उठाया तो पता चला कि ग्राउंड फ्लोर पर ही कई ट्रक गत्ते के कार्टन व डिब्बे रखे हुए थे। इसके अलावा कई कट्टों में प्लास्टिक का सामान भरा था। इनमें  आग लगती तो आसपास की दूसरी इमारतों को भी खासा नुकसान होता। आग दूसरी मंजिल से होकर ऊपर की ओर गई, जिससे धुआं ज्यादा हुआ और दम घुटने से मजदूरों की मौत हुई।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि फैक्टरी मालिक ने पग-पग पर लापरवाही बरती। इमारत में बस नाम के लिए अग्रिशमन यंत्र लगाए हुए थे। तीनों भाई रेहान, इमरान और शान की फैक्टरी में जाने के लिए एक ही जीना था। जीने के ठीक सामने मीटर लगा हुआ है, जहां पर बिजली के नंगे तार लटक रहे थे। 
विज्ञापन


तारों के नजदीक ही गत्ते के कार्टन का ढेर लगा था। 600 गज की इमारत में इसी मीटर से बिजली की सप्लाई हो रही थी। जांच अधिकारी ने बताया कि यह भी पता चला है कि रात के समय इस इमारत में कटिया लगाकर फैक्टरी में काम करने वाले लोग काम करते थे। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना था कि कभी भी शॉर्ट सर्किट की वजह से यहां आग लग सकती थी और ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी की 95 फीसदी इमारतों में होती व्यावसायिक गतिविधियां

रानी झांसी रोड इलाके की अनाज मंडी में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां पर व्यावसायिक गतिविधियां न चल रही हों। जिस गली में भी घुसेंगे वहां हर मकान में ग्राउंड फ्लोर पर लगा शटर जरूर दिखाई देगा। यहां रहने वाले लोगों ने अपनी प्रॉपर्टी के ज्यादातर हिस्से को किराए पर फैक्टरी मालिकों को दिया हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने गोदाम बनाए हुए हैं, जहां पर प्लास्टिक या कागज का सामान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed