फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Mon, 13 Aug 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
an unidentified man opened fire at jnu student umar khalid outside constitution club
उमर खालिद - फोटो : ani

जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर सोमवार सुबह किसी अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में उमर को कुछ नहीं हुआ, वह ठीक हैं। 


 

an unidentified man opened fire at jnu student umar khalid outside constitution club
umar khalid - फोटो : pti

जानकारी के अनुसार आज दिन में उमर खालिद पर कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर एक अज्ञात शख्स ने गोली चला दी जो उमर के बिल्कुल पास से होकर निकली। भागते वक्त हमलावर की पिस्तौल गिर गई। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है इस हमले की वजह क्या है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हमलावर की बंदूक बरामद कर ली गई है।

an unidentified man opened fire at jnu student umar khalid outside constitution club
umar khalid - फोटो : pti

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कांस्टीट्यूशन क्लब में एक इवेंट था और उमर खालिद हमारे साथ चल रहा था। हम एक टी स्टॉल पर थे जब सफेद शर्ट में एक शख्स हमारे पास आया, हमें धक्का दिया और खुलेआम उमर पर फायरिंग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
an unidentified man opened fire at jnu student umar khalid outside constitution club
umar khalid - फोटो : pti

धक्के की वजह से खालिद का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया जिसकी वजह से उसे गोली नहीं लगी। हमने उस शख्स को पकड़ने की कोशिश की। उसने कुछ एरियल शॉट्स मारे जिससे उसकी हाथ से पिस्तौल गिर गया और वह भाग गया। जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके साथी कन्हैया कुमार ने इस में उनके साथी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा है कि यह आवाज दबाने की कोशिश है। खालिद 'यूनाइटेड अगेंस्ट हेट' संगठन के 'खौफ से आजादी' नामक एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

 

विज्ञापन
an unidentified man opened fire at jnu student umar khalid outside constitution club
umar khalid - फोटो : pti

डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। उमर खालिद ने कहा कि उन पर हमला किया गया था। किसी ने उस पर हाथ रखा और धक्का दिया, उसके बाद उसने खालिद पर गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन वो कामयाब नहीं हो सका। खालिद के मुताबिक हमलावर ने हवा में गोलीबारी की और लोगों ने उसका पीछा किया।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed