फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   an other kejriwal sting

इसी पेनड्राइव में है AAP का नया सिरदर्द

Fri, 13 Mar 2015 03:16 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
an other kejriwal sting

आम आदमी पार्टी के खिलाफ इन दिनों दिल्ली में स्टिंग का दौर चल रहा है। अब केजरीवाल के खिलाफ स्टिंग जारी करने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता आसिफ मुहम्मद ने कहा है कि वो अब एक नया स्टिंग जारी करेंगे। ये स्टिंग आसिफ ने खुद किया था जिसमें आप नेता संजय सिंह के खिलाफ कई सुबूत हैं।

विज्ञापन


आसिफ मुहम्मद बोले कि एक सम्पादक के घर मुझे मीटिंग के लिए बुलाया गया थी, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दोबारा दिल्ली में सरकार बनाने की बात कही थी। आसिफ ये भी कह रहे हैं कि मुख्य मुद्दा ये है कि आम आदमी पार्टी नेता कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे।
विज्ञापन


इस पूर्व कांग्रेसी नेता ने कहा कि मैने रिस्ट वॉच के माध्यम से ये स्टिंग किया था, और अगर मैं ये स्टिंग जारी कर देता हूं तो सम्पादक की नौकरी चली जाएगी। हालांकि आसिफ मुहम्मद ने ये भी कहा कि इस मीटिंग में किसी प्रकार के डराने धमकाने की बात नहीं हुई थी। इस पेनड्राइव में मौजूद स्टिंग सम्पादक पर नहीं बल्कि संजय सिंह पर है
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग पर क्या बोले कुमार विश्वास और संजय सिंह

an other kejriwal sting

जहां एक ओर पूर्व कांग्रेसी विधायक आसिफ मुहम्मद संजय सिंह पर स्टिंग जारी करने की बात कर रहे हैं वहीं आप के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह ने स्टिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

संजय सिंह ने वही बात दोहरा दी कि स्टिंग अगर साबित होता है तो वो राजनीति छोड़ देंगे




वहीं कुमार विश्वास ने अपने ही अंदाज में इस वक्त के स्टिंग को ही बयां कर दिया।


AAP ने बदला मन, स्टिंग ऑपरेशन पर जाएगी कोर्ट

an other kejriwal sting

लगातार स्टिंग, ऑपरेशन्स से घिरी आम-आदमी पार्टी अब कोर्ट जाने की तैयारी में है। अभी आप के खिलाफ कुछ स्टिंग आए और कुछ  और आ सकते हैं ऐसे में पार्टी ने इस मामले से निपटने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है।

अंदरखाने की खबर है कि आप नेता इन स्टिंग ऑपरेशन को लेकर परेशान नहीं है। वो कह रहे हैं कि उनके किसी नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, और अब वो इस मामले पर कोर्ट जाएंगे।

आपको बता दें ये वही आम आदमी पार्टी है जो स्टिंग ऑपरेशन करने की पक्षधर रही है, लेकिन अब जब लगातार स्टिंग ऑपरेशन ही उसकी मुसीबत बन गए हैं तो पार्टी ने भी अपना मन बदल दिया है।

‘मोदी को रोकने के लिए हमें वोट देंगे मुस्लिम’

an other kejriwal sting

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के पूर्व विधायक राजेश गर्ग व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कांग्रेस को तोड़ने संबंधी ऑडियो के लीक होने पर पैदा हुआ विवाद थमा भी नहीं था कि विधानसभा चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं के रुझान और उन्हें सीटें देने से जुड़ा एक ऑडियो टेप सामने आ गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि ऑडियो में केजरीवाल की ही आवाज है।

ऑडियो के अनुसार, केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुसलमान मोदी का रथ रोकने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।  ‘मुसलमान ये अपेक्षा नहीं कर रहे कि हम 11 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारें। वह चाहते हैं कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराएं। वह हमारी तरफ इस उम्मीद से देख रहे हैं कि अगर कोई मोदी के रथ को रोक सकता है वो आम आदमी पार्टी है।’

आप के अल्पसंख्यक मोर्चे के संयोजक शाजिद आजाद ने किया जारी

an other kejriwal sting

आगे केजरीवाल कह रहे हैं कि मुसलमानों को हमसे यही उम्मीद है। उन्हें यह आशा नहीं है कि हम और मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारें। आप दो हजार, तीन हजार या पांच हजार लोगों का सर्वे करा लें। मुसलमानों का सर्वे कराएं।

क्या है उनकी प्राथमिकता? आज देश में कोई ऐसा नहीं है जो मोदी के रथ को रोक सकता है। वो एक के बाद एक राज्यों में सरकार बना रहे हैं। आज मुसलमान हमारी तरफ देख रहे हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है वह हार मान चुकी है। वह चुनाव नहीं लड़ रही।

इस नए टेप के सामने आने के बाद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि राजधानी के मुसलमानों ने चुनावों में कांग्रेस की अपेक्षा आप को थोक के भाव वोट देकर बहुमत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस नए टेप के संबंध में देर रात तक आप के किसी भी वरिष्ठ नेता से संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed