{"_id":"69f8c48051702562e30ce28c","slug":"an-evening-filled-with-a-triveni-of-classical-dances-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135060-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शास्त्रीय नृत्यों की त्रिवेणी से सजी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शास्त्रीय नृत्यों की त्रिवेणी से सजी शाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित श्रद्धांजलि महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविध शैलियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। आगाज गुरु गायत्री रणबीर के एकल ओडिसी प्रदर्शन से हुआ, जिनकी सधी हुई मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, सेंटर फॉर मोहिनीअट्टम की गुरु भारती शिवाजी और उनके शिष्यों ने केरल की इस कोमल नृत्य शैली की प्रस्तुति दी। कत्थक के मंच पर अलकनंदा इंस्टीट्यूट फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स की गुरु अलकनंदा और उनके शिष्यों ने अपने पदचाप और ऊर्जावान चक्करों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के उत्तरार्ध में पतितपावन कला निकेतन की गुरु संगीता मोहंती और उनके शिष्यों ने समूह ओडिसी और स्वयं गुरु संगीता मोहंती की एकल ओडिसी की प्रस्तुति दी गई।