फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An encounter broke out between the police and the miscreants in the Shahbad Dairy area

दिल्ली में मुठभेड़: एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस टीम पर राहगीर समझकर रॉड और चापड़ से किया हमला

Thu, 06 Oct 2022 12:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 12:38 AM IST
सार

भाग रहे बीरपाल के कमर के पास गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
An encounter broke out between the police and the miscreants in the Shahbad Dairy area
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम को राहगीर समझकर उन पर रॉड और चापड़ से हमला कर दिया। जिसमें एक हवलदार घायल हो गया। बचाव में पुलिस टीम ने बदमाशों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान लोहापुल निवासी बीरपाल के रूप में हुई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि बदमाश रोहिणी सेक्टर 34 के खेड़ा नहर के पास लगातार लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए सड़क पर कुछ चीज फेंक देते थे। आवाज सुनकर राहगीर जैसे ही रुकता था, बदमाश झाड़ी से निकलकर लूटपाट करते थे। 
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बुधवार को एक निजी कार में इसी इलाके में गश्त कर रहे थे। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को राहगीर समझकर उसी पैतरे को आजमाया। कार में सवार हवलदार तरुण और सिपाही सचिन जैसे ही रुके बदमाशों ने झाड़ियों से निकलकर चापड़ और रॉड से हमला कर दिया। बचाव करने के बावजूद तरुण घायल हो गए। चेतावनी के बाद भी जब लुटेरों ने हमला नहीं रोका और हाथापाई की तो आत्मरक्षा में तरुण ने 2 राउंड और सतीश ने एक राउंड गोली चलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग रहे बीरपाल के कमर के पास गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से रॉड और चापड़ बरामद किया है। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed