फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An average of five people die every day after being hit by train in Delhi division

मौत से खेलते इंसान: दिल्ली मंडल में रेलवे ट्रैक पर करते हैं मौज-मस्ती, हर दिन औसतन पांच लोग गंवा रहे जान

Sun, 17 Dec 2023 08:29 AM IST
श्याम जी. धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Dec 2023 08:29 AM IST
सार

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में ट्रेन की चपेट में आने से हर दिन औसत पांच लोग जान गंवा रहे हैं। दिल्ली-शाहदरा और दिल्ली-रोहतक रूट पर ट्रेनें घनी बसावट के बीच से गुजरती है, वहां हादसों की संख्या सर्वाधिक है। इसके बावजूद लोग रेलवे ट्रैक पर मौज मस्ती करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
An average of five people die every day after being hit by train in Delhi division
रेलवे ट्रैक पर चारपाई डालकर आराम करते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह कोई बस्ती, पार्क या सड़क नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक है। इनसे होकर दिनभर में दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। फिर भी बेखौफ होकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपनी सहूलियत के हिसाब से रेलवे ट्रैक पर वक्त गुजारते हैं। यहां बच्चों का खेलना, युवाओं का घूमना और बुजुर्गों का चारपाई डालकर आराम करना आम है। 

विज्ञापन


बीच-बीच में जब ट्रेन की सीटी सुनाई पड़ती है तो कभी-कभी ट्रैक से यह दूर हो जाते हैं, लेकिन ट्रेन की आवाजाही के बीच यही बेपरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में ट्रेन की चपेट में आने से हर दिन औसत पांच लोग जान गंवा रहे हैं। दिल्ली-शाहदरा और दिल्ली-रोहतक रूट पर ट्रेनें घनी बसावट के बीच से गुजरती है, वहां हादसों की संख्या सर्वाधिक है। इसके बावजूद लोग रेलवे ट्रैक पर मौज मस्ती करते नजर आते हैं।
विज्ञापन


हादसे रोकने के लिए उठाए गए कदम

  • लोगों को जागरूक करने के साथ ही गलत तरीके से रेलवे लाइन पार करने पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है।
  • कार्यशाला का आयोजन का लोगों को जागरूक किया जा रहा। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है।
  • फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को रेलवे लाइन पार करने से रोकने के लिए जागरूक किया जाता है।
  • गलत तरीके से रेलवे लाइन पार करने से रोकने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।

आरपीएफ की सलाह, पार न करें रेलवे ट्रैक 
दिल्ली मंडल की  वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त प्रियंका शर्मा ने कहा कि हादसे रोकने के लिए आरपीएफ हर स्तर काम कर रही है। हाट स्पॉट वाले क्षेत्रों की पहचान कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह किसी भी कीमत पर ट्रैक पार न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed