फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An amazing modern jail in gurgaon

यहां के कैदी नहीं जाना चाहते घर

Mon, 30 Dec 2013 11:48 AM IST
मयंक तिवारी, गुड़गांव
मयंक तिवारी, गुड़गांव Updated Mon, 30 Dec 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
An amazing modern jail in gurgaon

मॉडर्न जेल भोंडसी में बंद कैदी पहले बाहरी लोगों से बात करने के लिए तरसते थे, लेकिन आजकल जेल में खुलेआम ‘पीसीओ’ चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो पूरा स्टाफ आश्चर्यचकित हो गया। मामले का खुलासा होने पर इसकी जांच अपराध शाखा को सौंप दी है।

पुलिस व जेल प्रशासन लगातार छापेमारी करके कैदियों के पास से 49 मोबाइल फोन व 63 सिमकार्ड बरामद कर चुकी है।

साउथ जोन की पुलिस की ओर से जेल अधीक्षक के बयान पर मामला दर्ज होने के बाद जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

पहले चरण में हुई छापेमारी के बाद पुलिस को सिम कार्ड डिटेल से पता चला है कि एक-एक सिमकार्ड पर बैरक में रहने वाले 40-50 विचाराधीन कैदियों की लोगों से बात हुई है।

डीसीपी साउथ राहुल शर्मा के अनुसार ज्यादातर मोबाइल व सिम कार्ड सजायाफ्ता कैदियों के हैं। जो अपने मोबाइल रखने का राज छुपाने के लिए बैरक में मौजूद अन्य कैदियों की भी बात करा कर उनको बराबर का आरोपी बना देते हैं।
विज्ञापन


बदले में उनसे मोटी रकम बसूली जाती है। अपराध शाखा व साइबर सेल की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जेल में बंद कैदी अपने परिजनों व दोस्तों से मोबाइल पर बात करने के लिए पैसा देने में कभी गुरेज नहीं करते।

जेल में पीसीओ चलाने वाले कैदी प्रति काल का 25 से 50 रुपये वसूलते हैं। इसके अलावा जितनी लंबी कॉल होगी उतना अधिक पैसा होगा। जेल में कैदी के पास मोबाइल पाए जाने पर छह माह की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजायाफ्ता कैदी की सजा में अगर छह माह और जुड़ जाता है तो उन पर कोई असर नहीं पड़ता है।

कैसे पहुंचता जेल में मोबाइल?
मोबाइल का अलग-अलग पार्ट बारी-बारी से पेशी पर आने के दौरान भीतर पहुंचता है। दीवार के किनारे फेंक कर भीतर पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। घी, तेल व फल, चप्पल के माध्यम से कैदियों तक पहुंचती है सिम।


डीसीपी साउथ राहुल शर्मा ने बताया कि अब तक की छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ है। लेकिन सिम कार्ड धारक कैदी बैरक में अन्य लोगों से भी पीसीओ की तर्ज पर बात करा कर अपराध छुपाने का प्रयास करता है। पुलिस इस समस्या से निपटने का उपाय तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed