{"_id":"674cf209737bb1951540880c7daa488f","slug":"an-accident-caused-heavy-traffic-on-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर निकलने से आपस में टकराईं तीन गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर निकलने से आपस में टकराईं तीन गाड़ियां
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Apr 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के एनएच आठ पर इफ्को चौक के पास बुधवार सुबह मारुति वैन का पहिया निकल जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
फिर एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। इस घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। इसमें वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
बुधवार सुबह जयपुर की तरफ से एक व्यक्ति मारुति वैन लेकर आ रहा था। इफ्को चौक के पास अचानक वैन का पहिया निकल गया जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
चालक ने गाड़ी रोकने के लिए ब्रेक लगाए। इतने में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहीं दो गाड़ियों ने एक के बाद एक टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: सिलेंडर ब्लास्ट: पिता और बेटी की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन
तीन गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों को रोक दिया। इससे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते हीरो होंडा चौक से आगे तक लंबा जाम होने के बाद ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, सिगभनेचर टावर के पास वाहनों को रोककर ट्रैफिक नियंत्रित किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम पर काबू हुआ।