फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amrapali Village scorched two workers death.

आम्रपाली विलेज में झुलसे दो श्रमिकों की मौत

Wed, 28 Oct 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Wed, 28 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Village scorched two workers death.
आम्रपाली विलेज सोसायटी के फ्लैट संख्या 1003 में चल रही अवैध कपड़ा फैक्ट्री की आग में झुलसे तीन श्रमिकों में से दो की मंगलवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फ्लैट मालिक और फैक्ट्री संचालक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आम्रपाली विलेज की दसवीं मंजिल स्थित फ्लैट संख्या 1003 में चल रही अवैध कपड़ा फैक्ट्री में सोमवार शाम को सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। आग में गोपाल (30) मनोज (40), शहनवाज (30) झुलस गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गोपाल और शहनवाज की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। एसचओ ने बताया कि फ्लैट मालिक अतुल आनंद और किराए पर फैक्ट्री चला रही महिला शर्मिता रॉय पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि ड्राइंग रूम के हॉल में कर्मचारी कड़ाही रखकर उसमें पेट्रोलियम पदार्थ और केमिकल डालकर गर्म कर रहे थे। इस दौरान आग लगी।

नहीं है फायर एनओसी
एफएसओ के अनुसार जिस टावर में आग लगी वहां तो फायर फाइटिंग सिस्टम काम कर रहा था। जांच में पता चला है कि बिल्डर ने 4 टावरों के लिए फायर एनओसी नहीं ली है।

गार्ड नहीं करते थे फैक्ट्री कर्मियों की एंट्री दर्ज
पुलिस और फायर ब्रिगेड की जांच में यह बात सामने आई है कि फैक्ट्री में काम करने वाले युवकों की सोसायटी में एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं की जाती थी। पुलिस जांच कर रही थी कि गार्ड ऐसा क्यों करते थे।

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, बची गृहिणी
ट्रॉनिका सिटी की शिव विहार-2 कालोनी में एक मकान में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग पूरे घर में फैल गई।


गनीमत यह रही कि आग लगते ही तुरंत ग्रहणी घर से बाहर भाग गई। बाहर ही बच्चे भी खेल रहे थे। आग से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान की पहली मंजिल पर फैक्ट्री कर्मचारी वीरू श्रीवास्तव पत्नी ज्योति और तीन बच्चों के साथ रहता हैं।

शाम करीब छह बजे ज्योति ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई, वैस ही सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed