फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amr ujala impact: mla surprise visit to government offices in gurgaon

अमर उजाला असर : विधायक ने किया सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण

Fri, 13 Nov 2015 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 13 Nov 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
amr ujala impact: mla surprise visit to government offices in gurgaon

अधिकारियों की लेटलतीफी के खिलाफ अमर उजाला की मुहिम रंग लाने लगी है। इस मामले में पहले मेवात के जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने सभी विभागों में पत्र भेजकर समय पर आने की हिदायत दी थी और अब विधायक तेजपाल तंवर ने औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने भी लोगों की इस परेशानी को देखते हुए कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली, नगरपालिका, पीएचसी, मार्किट कमेटी व थाने का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के समय कई अधिकारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले, जिनके विरूद्व विधायक ने नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करवाने की बात कहीं है।

विधायक के औचक  निरीक्षण को लेकर सरकारी कार्यालयों में हडकंप मच गया। उन्होंने कहा सरकार बदल चुकी है और सभी अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचने की आदत डाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने सबसे पहले मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंचे जहां सचिव अनुपस्थित मिले। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां भी कई अधिकारी उपस्थित नहीं थे। जिनकी विधायक ने गैरहाजरी लगाकर उनके वेतन को कटवाने की बात कही।

इसके बाद बिजली दफ्तर कार्यालय का दौरा किया। जहां पर कुछ अधिकारी व कर्मचारी मौके से गायब मिले। विधायक ने कनिष्ट अभियंता को फोन पर जमकर लताड़ लगाई।

इसके बाद विधायक पीएचसी में पहुंचे जहां पर पूरा स्टाफ मौजूद था। अस्पताल में दी जा रहीं सेवाओं की एमओ से जानकारी ली। फिर थाने का औचक निरीक्षण किया।

थाने में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तंवर ने डीएसपी से बातचीत करते हुए निर्देश दिए कि वे हर आम आदमी से अच्छा व्यवहार करें और सरकार की पुलिस को फ्रेंडली बनाने की मुहीम सफल बनाएं।

क्षेत्र की कानून व्यवस्था के प्रति भी सजग रहने के निर्देश पुलिस को दिए। विधायक ने कहा कुछ लापरवाह अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जायेगा।

कुछ अधिकारियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने व जनता के काम समय पर नहीं होने की उन्हें लगातार शिकायत मिल रहीं थी। इसी को लेकर उन्होंने यह निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट वह उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

अमर उजाला ने चलाई हुई है मुहिम
मेवात में अधिकांश विभागों के अधिकारी रुकना नहीं चाहते। उनका आशियाना गुड़गांव में हैं। इसलिए वे सुबह देरी से पहुंचते हैं। जनता अपना काम करवाने के लिए परेशानी रहती है।


जनता की इसी परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने कुछ दिनों से लेटलतीफी के खिलाफ मेवात में मुहिम चलाए हुए हैं। कई कार्यालयों में अब उपस्थिति समय पर होने लगी है। इस अभियान की मेवात के जिला उपायुक्त अशोक सांगवान सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed