फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah Team

हाईकमान ने दिल्ली भाजपा को दिया तगड़ा झटका

Sun, 17 Aug 2014 08:35 AM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Team

चुनावी माहौल में भी दिल्ली के नेता अमित शाह की टीम का अहम हिस्सा नहीं बन सके। दिल्ली के दिग्गज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दौड़ में तो थे, लेकिन ज्यादातर बाहर हो गए हैं। टीम में दिल्ली के नेता न तो उपाध्यक्ष ही बन सके और न ही महामंत्री। सिर्फ सह महामंत्री का ही पद ही पा सके हैं।

विज्ञापन


संभावना व्यक्त की जा रही थी कि दिल्ली में संभावित चुनाव को देखते हुए अमित शाह अहम पदों पर दिल्ली के नेताओं को शामिल करेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली के कई दिग्गज इस टीम का हिस्सा बनने के लिए जोर आजमाइश में थे, लेकिन सभी दरकिनार हो गए है। प्रदेश की राजनीति में सक्रिय सिर्फ भाजपा विधायक आरपी सिंह को ही मंत्री का पद मिला है।

विज्ञापन

महिला नेता भी हुईं दरकिनार

Amit Shah Team

हालांकि दिल्ली कार्य क्षेत्र वाले भाजपा नेता डॉ. अनिल जैन को भी मंत्री बनाया गया है। जबकि कार्यकारिणी की दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मांगेराम गर्ग, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सूद, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आरती मेहरा समेत कई नेता थे, लेकिन पुराने सभी नेता दरकिनार कर दिए गए।

अमित शाह की टीम में दिल्ली की महिला नेताओं को इस बार तरजीह नहीं दी गई है। पिछली कार्यकारिणी में दिल्ली की महिला नेता आरती मेहरा और वाणी त्रिपाठी शामिल थीं। हालांकि पिछली बार की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी को एक बार फिर राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दिया गया है।

बस इस मामले में निकले आगे

Amit Shah Team

अमित शाह की टीम में कुल दस राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को शामिल किया गया है। इनमें चार प्रवक्ता दिल्ली के हैं। दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, एमसीडी में पार्षद का चुनाव लड़ चुके संबित पात्रा को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। हालांकि पात्रा उनके पैतृक राज्य ओडिशा कैटेगरी में रखा गया है। इसी तरह एमजे अकबर और नलिन कोहली भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय टीम में दिल्ली से विधायक सरदार आरपी सिंह को राष्ट्रीय मंत्री, नलिन कोहली एवं डॉ. संबित पात्रा को राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में शामिल किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सरदार आर पी सिंह के साथ मेरा लंबा राजनैतिक रिश्ता रहा है और संगठन गतिविधियों में वह हमेशा नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं। नलिन कोहली और डॉ. संबित पात्रा ओजस्वी वक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed