फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amit shah scolded manoj tiwari and vijay goel for fight in party

बीजेपी में चल रही गुटबाजी से भड़के अमित शाह, मनोज तिवारी और विजय गोयल को लगाई फटकार

Tue, 23 May 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 May 2017 09:40 AM IST
सार

आलाकमान की फटकार के बाद मनोज तिवारी एवं विजय गोयल ने समझौता किया 
प्रदेश भाजपा के नेताओं में टकराव आलाकमान को नागवार गुजारा
आलाकमान की फटकार के बाद मनोज तिवारी एवं विजय गोयल ने समझौता किया      
विनोद डबास      
नई दिल्ली, 22 मई  

विज्ञापन
amit shah scolded manoj tiwari and vijay goel for fight in party

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं में टकराव होने पर भाजपा आलाकमान ने कड़ी नाराजगी जताई है। आलाकमान ने गुटबाजी में लिप्त प्रदेश नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है। इतना ही नहीं, आलाकमान ने आपस में भिड़ रहे प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को साथ बैठकर मतभेद दूर करने का फरमान दिया।

विज्ञापन


आलाकमान के कड़े रूख के चलते इन दोनों नेताओं ने आपसी टकराव दूर करने में कोई देरी नहीं की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के बीच विभिन्न मसलों को लेकर पिछले एक माह से टकराव चल रहा था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उनके बीच प्रदेश के नेताओं को लेकर शक्ति प्रदर्शन भी आरंभ हो गया था। मनोज तिवारी ने विजय गोयल के खेमे में जाने वाले नेताओं के पर भी कतरने की ठान ली थी। इसी बीच उनके बीच शुरू हुए टकराव का मामला आलाकमान में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आलाकमान ने मनोज तिवारी और विजय गोयल को अलग-अलग बुलाकर उनकी बात सुनी। इसके अलावा उनको फटकार भी लगाई। आलाकमान ने दोनों नेताओं को कहा कि छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना सही नहीं है।

वह जल्द से जल्द आपस में बैठकर अपने मतभेद दूर कर ले। वह एक-दूसरे के पास जाने वाले नेताओं का प्रताड़ित नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मनोज तिवारी समझौता करने के लिए सोमवार की दोपहर विजय गोयल के घर गए। उन्होंने करीब एक घंटे तक बातचीत की।

पार्षदों को पूरा सम्मान दिया जाएगा

amit shah scolded manoj tiwari and vijay goel for fight in party

इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे का साथ देने का वायदा किया। इसके अलावा मनोज तिवारी ने कहा कि नगर निगम में उनके करीबी पार्षदों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उनको पहले तय किए पद दिए जाएंगे।

विजय गोयल से झगड़ा होने के बाद मनोज तिवारी ने तीनों नगर निगम के सदन के नेता तय करने का मामला लटका दिया था। इन पदों के लिए पहले तय किए पार्षदों के बजाए अन्य पार्षदों के नामों पर विचार आरंभ कर दिया गया था।

उधर, मनोज तिवारी ने सोमवार को विजय गोयल के घर पर जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष है और वह पार्टी नेताओं के घरों पर जाते रहते है। हालांकि वह विजय गोयल के साथ टकराव एवं आलाकमान की फटकार के मामले में चुप्पी साध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed